Rani Talab


                                 
- जींद रियासत के राजा रघुबीर सिंह ने श्रीहरि कैलाश मंदिर यानि भूतेश्वर मंदिर का निर्माण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर करवाया था।
- रघुबीर सिंह ने 1864 से 1880 तक राज किया था। 1887 में उनकी मृत्यु हो गई थी। रानी तालाब के निर्माण की सही तिथि किसी किताब में नहीं है।
- कहा जाता है राजा ने यहां एक सुरंग भी बनवाया था, जो तालाब को महल से जोड़ती थी। इसको बनाने के पीछे कारण ये था कि रानी स्नान कर लोगों की नजरों में आए बिना सीधे महल में जा सके।                                                                                                               - महारानी अपने महल से इस तालाब में सुरंग के रास्ते से नहाने और पूजा करने आती थी। इसी कारण इसे बाद में रानी तालाब कहा जाने लगा। इसे शाही परिवार का पूल भी कहा जाता था।
- सुरंग के अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। इस मंदिर में अन्य देवी देवताओं की भी कई मूर्तियां भी हैं।
- तालाब में भगवान शिव का मंदिर है जिसे कैलाश मंदिर और भूतेश्वर मंदिर भी कहा जाता है।
- इस मंदिर का नाम भूतेश्वर मंदिर इसलिए पड़ा, क्योंकि यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिन्हें यहां भूतनाथ कहा जाता है। भूतनाथ, भूतों एवं आत्माओं के स्वामी हैं। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Pandu Pindara

Bulbul Hotel